छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: तीन भतीजों के साथ सो रहा था चाचा…देर रात मकान में लग गई भीषण आग…दो बच्चे जिन्दा जल गए…दो गंभीर रूप से झुलस गए…

जांजगीर-चाम्पा। जिले के अकलतरा क्षेत्र के खिसोरा गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 3 भतीजों के साथ चाचा घर के अंदर सो रहा था। देर रात अचानक घर में भीषण आग लग गई।

आगजनी से 2 बच्चों की जिंदा जलने से मौत हो गई। वहीं चाचा और एक बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए हैं। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीन बच्चे अपने चाचा के साथ घर में सोए थे, तभी देर रात घर में आग लग गई।



खिसोरा गांव के गोपी बंजारे अपने घर में 3 भतीजों के साथ सोया था। देर रात छप्पर वाले घर में आग गई। आग लगने से पूरा घर जल गया और घर भीतर सो रहे 2 बच्चे जिंदा जल गए। चाचा गोपी बंजारे और उनका एक भतीजा, सौ फीसदी झुलस गया है।

दोनों घायलों को अकलतरा अस्पताल ले जाया गया, जहां से सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। जिस घर में आग लगी, उसी घर से लगकर गोपी के भाई घनश्याम बंजारे भी अपने परिवार के साथ सोया था और घनश्याम के 3 बेटे, चाचा गोपी के साथ सोए हुए थे।
WP-GROUP

आगजनी के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची, तब तक घर जल चुका था। फायर ब्रिगेड से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है। भीतर पुलिस पहुंची तो घर के भीतर 2 बच्चों की जली लाश मिली। यहां चाचा गोपी और एक बच्चा गंभीर रूप से झुलसा मिला।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी मधुलिका सिंह भी मौके पर पहुंची और तमाम बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। फिलहाल, आग कैसे लगी, यह स्प्ष्ट नहीं हो सका है, लेकिन घर के भीतर केरोसीन की बदबू आ रही थी।

यह भी देखें : 

रायपुर : अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध फिर बड़ी कार्रवाई… जिला प्रशासन ने वीआईपी रोड से लगे इस गांव के 4 एकड़ रकबे से हटाया अवैध प्लाटिंग… इन 10 लोगों पर की गई कार्रवाई…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471