सियासत
सपा-कांग्रेस गठबंधन खत्म

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अखिलेश-राहुल की दोस्ती तो कामय रहेगी, लेकिन पार्टियों के बीच गठबंधन नहीं होगा। अखिलेश ने इस पर मंगलवार को शाम मुहर लगा दी। उन्होंने कहा कि उनका पूरा ध्यान 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर है। इसके अलावा वे पार्टी को मजबूत करने पर ध्यान लगा रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि उनका और कांग्रेस की जोड़ी केवल विधानसभा चुनाव तक ही थी। उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन होता तो पालिका चुनाव भी साथ में लड़ते। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन का कोई फायदा नहीं मिला, इसलिए अब हम अकेले ही चुनाव मैदान में उरेंगे।