छत्तीसगढ़ : कांकेर के 2 नगर पंचायत व 1 नगर पालिका में कांग्रेस की जीत… 2 में भाजपा…

कांकेर। कांकेर जिला में 04 नगर पंचायत व 01 नगरपालिका में से 02नगर पंचायत सहित 01नगरपालिका में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है, वहीं 02 नगर पंचायत भाजपा जीतने में कामयाब रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कांकेर नगर पालिका में 21 वार्डों में से 11 वार्डों में जीत दर्ज कर कांग्रेस का कब्जा हो गया है, वहीं भाजपा 07 वार्डों पर जीत दर्ज करने में सफल रही है। निर्दलीय 03 वार्डों में जीतकर पहुंचे हैं। इस तरह कांकेर नगर पालिका में कांग्रेस की नगर सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
नगर पंचायत भानुप्रतापपुर के कुल 15 वार्डों में से 08 वार्डों पर कांगे्रस जीतकर यहां भी काबिज हुई है। भाजपा को भानुप्रतापपुर में 07 वार्डों में सफलता मिली है। अंतागढ़ नगर पंचायत चुनाव के कुल 15 वार्डों में से कुल 07 वार्डों पर कांग्रेस जीतकर यहां भी नगर पंचायत में काबिज होने का मार्ग प्रशस्त होता दिख रहा है। भाजपा को यहां कुल 05 सीट पर जीत मिली है तथा निर्दलीय 03 सीट जीतने में सफल रहे हैं।
चारामा नगर पंचायत में कुल 15 वार्डों में से 09 वार्डो पर भाजपा जीतकर नगर पंचायत में काबिज होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। कांग्रेस को यहां 06 वार्डों पर सफलता मिली है। च्च्पखांजूर नगर पंचायत के 15 वार्डों में से 09 वार्डों पर भाजपा जीतकर नगर पंचायत में काबिज होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। कांग्रेस को यहां भी 06 सीटों पर जीत मिली है।
यह भी देखें :