Breaking Newsदेश -विदेशस्लाइडर

VIDEO: चक्रवाती तूफान से बचने चीनी भारत की शरण में…10 चीनी पोत भारतीय सुरक्षा घेरे में

चक्रवाती तूफान वायु के प्रभाव से बचने के लिए 10 चीनी पोत ने भारत में शरण ली है। इन पोतों को महाराष्ट्र के रत्नागिरी बंदरगाह में शरण दी गई। भारतीय तटरक्षक महानिरीक्षक केआर सुरेश ने बताया कि भारतीय तटरक्षक बल ने उन्हें सुरक्षा घेरा के तहत वहां रहने की इजाजत दी है।

भारतीय तटरक्षक महानिरीक्षक केआर सुरेश ने बताया कि भारतीय तटरक्षक बल ने उन्हें सुरक्षा घेरा के तहत वहां रहने की इजाजत दी है। मौसम विभाग के मुताबिक अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है।



ऐसे में वायु चक्रवात गुजरात तट से 13 जून को टकरा सकता है। अगले 24 घंटे में वायु और तेज हो सकता है। वायु गुजरात के वेरावल के पास टकरा सकता है. भारत के तटीय इलाकों में टकराते समय इसकी गति 110 से 135 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है।
WP-GROUP

वहीं, वायु से प्रभावित लोगों की मदद के लिए भारतीय वायुसेना का एक विमान नई दिल्ली से विजयवाड़ा जा रहा है। यह विमान एनडीआरएफ के 160 कर्मचारियों को लेने जा रहा है। ये सदस्य गुजरात में वायु चक्रवात से प्रभावित लोगों की मदद के लिए जा रहे हैं।

यह भी देखें : 

टीम इंडिया को बड़ा झटका…यह बल्लेबाज टीम से बाहर…न्यूज़ीलैंड-पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे…

Back to top button
close