रायपुर। अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक युवक के ऊपर एसीड फेका गया हैं। जिससे युवक के चेहरों में काफी गंभीर चोट आई हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना को अंजाम देने वाले आरोपी फरार है। मामला राजेन्द्र नगर उरला का हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक जिस युवकके ऊपर एसीड फेका गया है वे तीन लोग है। जो लाल कलर की मोटर साईकल पर सवार थे और पहचान छुपाने के लिए मुंह पर नकाब बांध रखा था। सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों करतूत कैद हो गई हैं। जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही हैं।
इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर उरला पुलिस पहुंचकर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी है। पुलिस की टीम ने हादसे वाली जगह पर लगे सारे सीसीटीवी को घंगाल रही है साथ आस पास के लोगों से आरोपियों के संबंध में पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस घटना में शामिल आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कर रही है।
यह भी देखें :
Add Comment