छत्तीसगढ़वायरल

VIDEO:तलाक शुदा व विधवा महिलाओं को लेता झांसे में…होटल व्यवसायी बताकर किया विवाह…सच्चाई जान महिला के उड़े होश

रायपुर। मेट्रीमोनियल साईट में अलग-अलग नाम से प्रोफाईल बनाकर महिलाओं को झांसे में लेकर ठगी करने वाला शातिर आरोपी इलेश दोशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।

अब तक आधा दर्जन भर से अधिक महिलाओं को बना चुका है अपना शिकार। आरोपी ने महिलाओं से मेट्रीमोनियल साईट के माध्यम से संपर्क करता था। महिला से संपर्क करने के बाद उसे झांसे में लेकर आर्य समाज में जाकर किया शादी करता था। झांसे में लेकर महिलाओं को होटल व्यवसायी बताकार अपने जाल में फसता था।



आरोपी ने मेट्रोमोनियल एवं 40 प्लस मेट्रोमोनियल साईट पर बना रखा है अलग – अलग आई डी। आरोपी ने पूर्व में भी इसी तरह बहुत सी महिलाओं को अपना शिकार बनाया था। आरोपी खासकर तलाकशुदा एवं विधवा महिलाओं को अपने गिरफ्त में लेता था।

शिकायत के आधार पर महिलाओं पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। तब आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण तकनीकी जानकारी प्राप्त होने पर टीम गुजरात रवाना हुई।


WP-GROUP

आरोपी के छिपने के हर संभावित स्थानों पर रेड कार्यवाही की गई और आखिकार आरोपी को गरिफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से मोबाईल फोन, सिम, आधार कार्ड एवं नगदी दस हजार रूपये जब्त किए गए। आरोपी के विरूद्ध थाना न्यू राजेन्द्र नगर में अपराध धारा 420 के तहत मामला पंजीबद्व कर कार्यवाही की गई।

यह भी देखें : 

मवेशी को बचाने कुएं में उतरे दो ग्रामीणों की मौत…एक गंभीर…

Back to top button