छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

मंत्री मोहम्मद अकबर ने सुनी कार्यकर्ताओं की समस्याएं…आमजन भी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर रखी अपनी बात…

रायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा प्रदेश के परिवहन एवं खाद्य मंत्री मोहम्मद अकबर सोमवार को दोपहर कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचे और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से प्रत्यक्ष मुलाकात व चर्चा की।



ज्ञात हो कि पीसीसी के निर्देश के बाद अब प्रदेश के मंत्री कांग्रेस मुख्यालय में एक दिन का समय देकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से प्रत्यक्ष मुलाकात कर उनसे चर्चा कर रहे हैं। यही नहीं आमजन भी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर अपनी समस्याओं से अवगत करा रहे हैं।
WP-GROUP

पीसीसी के निर्देशानुसार मंत्री कवासी लखमा, गुरू रूद्र कुमार, वरिष्ठ नेेता व मंत्री टीएस सिंहदेव कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आमजनों से उनकी समस्याओं से अवगत होते हुए उनके निराकरण के लिए भी निर्देश दे चुके हैं।

इसी क्रम में आज मोहम्मद अकबर भी कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचे हैं। श्री अकबर इस समय कांग्रेस मुख्यालय में हैं और वे लोगों से प्रत्यक्ष चर्चा कर रहे हैं।

यह भी देखें : 

बिजली कटौती के विरोध में सीएम भूपेश बघेल का पुतला दहन…

Back to top button
close