Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

महासमुंद: जिले में मिले 2 नए कोरोना पॉजिटिव

महासमुंद। जिले में मंगलवार को कुल 02 धनात्मक प्रकरण की पुष्टि हुई है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एस) रायपुर ने जाँच के बाद धनात्मक रिपोर्ट की सूचना जिला प्रशासन को दी है। जिला प्रशासन द्वारा इसकी पुष्टि की गई है। ये दोनो पॉजिटिव पुरूष हैं।



इनमें से एक 55 वर्ष और दूसरा 13 वर्ष का हैं। 55 वर्षीय व्यक्ति जिला मुयालय सुभाष नगर का है, जो चेन्नई से लौटा है जो क्वारेंटाईन सेंटर पर रह रहा था।

इसी प्रकार 13 वर्षीय बालक सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम सिंघोड़ा का हैं, जो बरगड़ (ओडि़शा) के एक हॉस्पिटल से उपचार कराकर लौटा था, उन्हें होम क्वारेंटाइन पर रखा गया था। इन्हें कोविड हॉस्पिटल भेजने की तैयारी की जा रही है।(एजेंसी)

Back to top button
close