छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

टी.एस. सिंहदेव और कवासी लखमा मिले कार्यकर्ताओं से…मंत्री मो.अकबर 10 जून को…राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल 11 जून को राजीव भवन में

रायपुर। उद्योग एवं आबकारी मंत्री कवासी लखमा आज सुबह 11 बजे और स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव शाम 4 बजे कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से मिले।

इस दौरान दोनो मंत्रीयों ने विभाग से संबंधित समस्याओं का निराकरण करते हुये कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं और आम जनता से आवेदन प्राप्त कर विभाग से संबंधित शिकायत और सुझाव पर कार्यवाही एवं कांग्रेस कार्यकताओं से चर्चा किया।

JAI SINGH AGRWAL के लिए इमेज परिणाम

इस क्रम की शुरूआत में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल 4 जून को और पीएचई मंत्री गुरू रूद्र कुमार 6 जून को कार्यकताओं से मुलाकात की थी। वहीं मोहम्मद अकबर 10 जून को और जय सिंह अग्रवाल 11 जून को राजीव भवन में कांग्रेसजनों से मिलेंगे परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, वन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण विभाग मंत्री मोहम्मद अकबर 10 जून सोमवार को दोपहर 1 बजे से और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, पंजीयन एवं स्टाम्प मंत्री जयसिंह अग्रवाल 11 जून मंगलवार को दोपहर 1 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में बैठेंगे।





WP-GROUP

इस दौरान दोनो मंत्री मोहम्मद अकबर और जयसिंह अग्रवाल विभाग से संबंधित समस्याओं का निराकरण करने हेतु कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं और आम जनता से आवेदन प्राप्त कर विभाग से संबंधित शिकायत और सुझाव पर कार्यवाही, कांग्रेस कार्यकताओं से चर्चा करेंगे।

यह भी देखें : 

लोकसभा चुनाव की करारी शिकस्त से पस्त…छलावा के अलावा कांग्रेस सरकार की उपलब्धि कुछ भी नही-श्रीचंद सुंदरानी

Back to top button
close