रायपुर। ओडिशा में फानी तूफान के बाद फैली अव्यवस्था को सुधारने में स्थानीय प्रशासन की मदद करने रायपुर जिला प्रशासन की टीम ओडिशा रवाना हो गई है।
पूरी में सफाई के लिए रायपुर नगर निगम की टीम भेजी गई है। टीम 10 दिन पूरी प्रशासन के साथ मिलकर फ़ानी के बाद फैली अव्यवस्था को दुरुस्त करने में सहयोग करेंगे।
पूरी प्रशासन ने रायपुर कलेक्टर से सहयोग मांगा था, जिसके बाद कल 4 अधिकारियों के नेतृत्व में 25 कर्मचारियों का दल रवाना किया गया था। दल ने आज से वहां काम शुरू कर दिया है।
यह भी देखें :
Add Comment