Breaking Newsछत्तीसगढ़यूथस्लाइडर

UPSC का रिजल्ट जारी…छत्तीसगढ़ की नम्रता को 12वा स्थान…कनिष्क कटारिया ने किया टॉप

रायपुर। यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2018 के नतीजे जारी हो गए है। जिसमे कनिष्क कटारिया ने टॉप किया है। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा की रहने वाली नम्रता जैन को 12वीं रैंक मिला है।

कनिष्क कटारिया ने आईआईटी बांबे से बीटेक किया है। इस बार फाइनल रिजल्ट में 759 परीक्षार्थी परीक्षा पास हुए है। जिसमें जनरल के 361, ओबीसी के 209, एससी के 128 और एसटी के 61 परीक्षार्थी शामिल हैं। इस बार भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) 180 पद, भारतीय विदेश सेवा के लिए 30 पद, भारतीय पुलिस सेवा के लिए 150 पद, सेंट्रल सर्विस ग्रुप ए के लिए 384 पद, ग्रुप बी सर्विस के लिए 68 पदों के लिए UPSC ने वैकेंसी निकली थी।

टॉप टेन की लिस्ट
1 कनिष्क कटारिया
2 अक्षत जैन
3 जुनैद अहमद
4 श्रवण कुमात
5 सृष्टि जयंत देशमुख
6 शुभम गुप्ता
7 कर्नाटी वरुण रेड्डी
8 वैशाली सिंह
9 गुंजन द्विवेदी
10 तन्मय वशिष्ठ शर्मा

 

Back to top button
close