छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

कांग्रेस में हो सकते है दो कार्यकारणी अध्यक्ष…काफी मंथन के बाद पार्टी सदस्यों के बीच बनी सहमति…नया सेटअप संसद के बजट सत्र से पहले…

रायपुर। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के मिली करारी हार के बाद से कई नेताओं ने इस्तीफे की पेश की हैं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने पद से इस्तीफा देने की बात पर अड़े हुए हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा वापस न लेने पर अड़े रहने की स्थिति में पार्टी के सदस्य कांग्रेस के एक से ज्यादा कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के अपने मॉडल को पेश करने की प्रक्रिया में जुट गए हैं।



पार्टी के नए उत्तराधिकारी के बारे में काफी मंथन के बाद पार्टी के सदस्यों के बीच इस बात पर सहमति बनी कि कांग्रेस के दो कार्यकारी अध्यक्ष होने चाहिए. उनमें से एक अगर दक्षिण भारत से हो तो पार्टी के लिए अच्छा होगा।

वहीं एक प्रस्ताव यह भी है कि कार्यकारी अध्यक्ष अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों में से होने चाहिए। पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस संबंध में कुछ नाम प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें अनुसूचित जाति के दो नेता सुशील कुमार शिंदे और मल्लिकार्जुन खडग़े शामिल हैं।


WP-GROUP

वहीं इनके साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम भी युवा अध्यक्ष के तौर पर लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि नया सेट-अप संसद के बजट सत्र से पहले हो सकता है। इसके पहले पार्टी ने तीन कार्यकारी अध्यक्ष के लिए प्रस्ताव दिया था। कहा गया कि उत्तर, दक्षिण और पूर्वी भारत से एक-एक और अगर चौथा अध्यक्ष पश्चिम भारत से चुना जाए तो कोई हर्ज नहीं।

यह भी देखें : 

BJP कार्यकर्ताओं को जान से मारने की धमकी…माओवादियों के स्टाइल में चिपकाए पोस्टर…विजय जुलूस का विरोध

Back to top button
close