
रायपुर। बुधवार देर शाम को मौसम ने अचानक करवट बदली। प्रदेश के धमतरी, कांकेर, चारामा, गुंडरदेही सहित कई स्थानों पर तेज आंधी के साथ बारिश हुई। तेज आंधी ने जमकर तबाही मचाही है। इस आंधी से पेड़, विद्युत खंभे, टावर सहित कई चीजों को भारी नुकसान पहुंचा है।
धमतरी में तेज आंधी की वजह से निर्माणाधीन मकान गिर गया। जिसमें दबने से 3 लोगों की मौैत हो गई, वहीं एक व्यक्ति घायल है। आंधी थमने के बाद प्रशासन द्वारा राहत का काम शुरू कर दिया है।
बुधवार शाम को मौसम ने अचानक करवट बदली। दिन भर तेज धूम से लोग परेशान होते रहे वहीं शाम को तेज आंधी चली।
तेज आंधी की वजह से धमतरी के श्यामतराई इलाके में निर्माणाधीन मकान धरासाही हो गया। घटना के समय वहां मजदूर काम कर रहे थे। मकान के मलबे में दबने से 3 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि चारो मजदूर भवन निर्माण का कार्य कर रहे थे। आंधी और बारिश से बचने के लिए दीवाल का सहारा लेकर खड़े थे। तभी यह घटना हुई।
घटना में केशव साहू, ईश्वर यादव, पदम साहू की मौके पर ही मौत हो गई वहीं नोहर साहू गंभीर रुप से घायल हो गया। सभी धमतरी के रहने वाले हैं।कल शाम को प्रदेश के कई शहरों में मौसम अचानक बदला और तेज आंधी व आकाशीय बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हुई। कांकेर, धमतरी के अलावा बालोद के गुंडरदेही और अर्जुंदा में भी आंधी ने काफी नुकसान पहुंचा है।
आंधी से कहीं बड़े-बड़े पेड़ धराशाही हो गए तो वहीं कई स्थानों पर विद्युत के खंभे भी गिरे। इससे कई घंटों तक विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हुई। धमतरी में नेशनल हाइवे में पेड़ गिरने से जाम की स्थिति बन गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस की मदद से जेसीबी से पेड़ को हटाया गया।
इसके अलावा दर्जनों पेड़ आंधी में गिर गए, जिसे हटाने का काम चल रहा है। आंधी से प्रभावित बिजली की आपूर्ति को व्यवस्थित करने की कोशिश चल रही है। कई बिजली के पोल उखड़ गए, तो मंडी के शेड भी उड़ गए, किसानों के मंडी में रखे धान भींग गये। तूफान से धमतरी में अबतक का बड़ी तबाही के तौर पर देखा जा रहा है।
इसी प्रकार चारामा में 11 केव्ही के 6 फीडर सहित इंसुलेटर टूट गए। इसे सुधारने के लिए विद्युत विभाग की टीम जुटी हुई है। इसी प्रकार बलौदाबाजार में भी विद्युत आपूर्ति को भारी नुकसान पहुंचा है।
यह भी देखें :