क्राइमदेश -विदेश

संपत्ति हड़पने बेटी ने रची साजिश…प्रेमी संग मिलकर माता-पिता की कर दी हत्या…सूटकेस में मिला शव…

दिल्ली। माता-पिता की संपत्ति हड़पने के लिए बेटी ने ऐसी साजिश रची जिसे सुुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर माता-पिता की बी हत्या कर दी। फिर शवों को अलग-अलग सूटकेस में डालकर नाले में फेंक दिया।



पुलिस ने हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की हत्या अलग-अलग दिन की गई थी। पुलिस को मामले में दो और लोगों की तलाश है। आरोपी महिला शादीशुदा है। उसके दो बच्चे भी हैं।

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त एसपी कुरुविला ने बताया कि 8 मार्च को नांगलोई के सैयद गांव के नाले से सूटकेस में महिला का शव मिला। पश्चिम विहार वेस्ट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
WP-GROUP

इस बीच मृतका की शिनाख्त दीपक विहार में निलोठी की जागीर कौर (47) के रूप में हुई। जांच में पता चला कि उनके पति गुरमीत सिंह भी लापता है। अगले ही दिन उसी नाले से एक और सूटकेस बरामद हुआ, जिसमें सड़ा-गला शव था। इसकी शिनाख्त गुरमीत सिंह के रूप में हुई।

आरोपियों की पहचान दिल्ली की देविंदर कौर उर्फ सोनिया (26) और गोमती नगर एक्सटेंशन (लखनऊ) के प्रिंस दीक्षित उर्फ विक्रम (29) के रूप में हुई है। सोनिया ने बताया कि विक्रम ने पिता का मकान कब्जाने की साजिश रची, जिसमें वह शामिल हो गई।

यह भी देखें : 

राजधानी में फिर हुई चोरी… सूने मकान ताला तोड़ नगदी सहित जेवरात पार…

Back to top button
close