आरंग। हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजधानी से लगे आरंग क्षेत्र में आज सुबह से ही हाथियों का दल दस्तक दे दी है।
बताया गया कि महासमुंद से 16 हाथियों का दल आज सुबह आरंग के ग्राम गुल्लू पहुंचा। यही दल है जो लगातार महासमुंद से महानदी पार कर आरंग सीमा में दाखिल होते रहते हैं।
हाथियों के आरंग सीमा क्षेत्र में आने की सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय पुलिस अपने दल बल के साथ पहुंच चुकी है तथा हाथियों पर नजऱ बनाए हुए हैं। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के गांवो में कोटवार के माध्यम से मुनादी करवा दी है तथा ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।
यह भी देखें :
मठपुरैना गोलीकांड का आरोपी गिरफ्तार…घटना को अंजाम देने के बाद भाग गया था भिलाई…वहीं से पकड़ा गया…
Add Comment