प्रदेश में बाढ़, मुख्यमंत्री रमन सिंह दिल्ली दरबार, जनता बेहाल कहां है खेवनहार – कांग्रेस

रायपुर। प्रदेश में पिछले 4 दिनों से बारिश का कहर जारी है सभी नदी-नाले खतरे के निशान के ऊपर बह रहे हैं तटीय ग्रामीण क्षेत्रों की जनता जल प्रलय से त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने कहा है कि आज प्रदेश के 134 गांव में 11 सौ से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। रायपुर, महासमुंद, बलौदाबाजार, बस्तर, कांकेर, गरियाबंद, राजिम, नवापारा, मैनपुर, देवभोग समेत 9 से अधिक जिले में खतरा मंडरा रहा है, मगर प्रदेश के मुखिया रमन सिंह जी चौथी बार सत्ता के लालच में जनता प्रति नैतिक दायित्वों को निर्वहन करना छोड़ दिल्ली दरबार में माथा टेकने में लगे है। दुर्भाग्य है प्रदेश का कि ना तो डेंगू जैसी महामारी से पीड़ित जनता को बचाया जा रहा है और ना ही जल प्रलय से होने वाले नुकसान और उसके पश्चात फैलने वाली बीमारियों से किसी प्रकार की कोई तैयारी दिखाई दे रही है।
राजधानी रायपुर का बेड़ा गर्ग किया भाजपा पोषित अधिकारियों ने
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने सरकार और भ्रष्ट अधिकारियों के झूठे दावो पर आरोप लगाते हुए कहा कि, प्रदेश की राजधानी रायपुर को स्मार्ट सिटी के नाम पर सूरत बदलने का दावा खोखला साबित हुआ है। दिवालो के रंगरोगन और मोर रायपुर के नाम पर होर्डिंग लगाने मात्र से राजधानी रायपुर स्मार्ट नही हो सकता, बिजली, पानी, सड़क, सफाई, अव्यवस्थित सड़क डिवाईडर जैसी मूलभूत आवश्यकतओं पर ध्यान देना होगा, जो प्राथमिकता में नही दिखाई पड़ता।
पिछले तीन दिनों की झमाझम बारिश ने रायपुर के दावो की पोल खोलकर रख दी है, स्मार्ट सिटी बनाने के लंबे चौड़े दावे सड़कों, घरो के भरे पानी में ही भरे रह गये। नगर निगम रायपुर के अधिकारियों की सच्चाई भी कह गये। सुवधिओं के नाम पर टेक्स वसूली के लिये गली-गली रिक्शा घुमाया जाता रहा है। दृश्य बयां कर रहा है कि, भारी बारिश से शहर की प्रोफेसर कॉलोनी, खमतराई, डब्ल्यूआरएस कॉलोनी, सड्डू, मोवा, चौबे कॉलोनी, जल विहार कॉलोनी, तेलीबांधा, पंडरी, कचना, शांती नगर, कविता नगर, बोरियाकला, जागृति नगर सहित दर्जनभर बस्तियां डूब गये है, जिससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
राजधानी के मुख्य सड़क जयस्तंभ चौक, जीई रोड में घुटनों तक पानी भर गया है, राजधानी के ज्यादातर वार्डो में जलभराव की स्थिति निर्मित है, जो मोटे टेक्स वसूली के बावजूद सुविधाओं के नाम पर खोखले दावों की पोल खोलते नजर आ रही है।
यह भी देखें : जांजगीर पहुंचे TS सिंहदेव ने कहा…ओपी चौधरी जैसे अधिकारियों के चुनाव लडऩे पर लगना चाहिए प्रतिबंध…