रायपुर। सुहागन महिलाएं आज अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रख वट सावित्री की पूजा की। महिलाएं वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर पति की आयु में वृद्धि के लिए यमराज से कामना की। यह पूजा ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की अमावस्या को किया जाता है।
कहा जाता है कि इस दिन सावित्री अपने पति सत्यवान के प्राण यमराज से वापस लेकर आईं थीं। जिसके बाद उन्हें सती सावित्री कहा जाने लगा। आज राजधानी में टुरी हटरी, पुरानी बस्ती, मठपारा, लिली चौक, राउत पारा, शंकर नगर, रामसागर पारा, केनाल रोड के पास स्थित बरगद सहित अनेक वट वृक्षों में महिलाओं ने वट सावित्री का निर्जला व्रत कर वट वृक्ष में रोली बांधकर विधिविधान से पूजा अर्चन कर अपने पति की आयु में यमराज से कामना की।
ज्ञातव्य है कि उक्त पर्व हर वर्ष जेठ अमावस जिसे सोमवती अमावस्या भी कहा जाता है के दिन तपती धूप में दोपहर पूजा की जाती है। शहर में असंख्य सुहागिन महिलाओं द्वारा वट सावित्री का व्रत श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
यह भी देखें :
Add Comment