छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

कांग्रेस में बैठकों का दौर…लोकसभा चुनाव मे मिली हार पर मंथन…प्रत्याशी विधायक निगम-मंडल से दूर…जमीनी कार्यकार्ताओं को मिलेगी जगह

रायपुर।कांग्रेस  में लगातार बैठकों का दौर चल रहा हैं। लोकसभा चुनाव में मिली हार पर भी गंभीरता से मंथन चल रहा हैं। इस दौरान कांग्रेस कई अमह निर्णय भी ले रही हैं। जिसमें छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है।

अब किसी भी प्रत्याशी या विधायक को निगम- मंडल में जगह नहीं मिलेगा। अब मंत्री या विधायक की जगह जमीनी कार्यकर्ताओं को निगम मंडल में स्थान दिया जाएगा। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने इस बात की जानकारी दी है।





शनिवार को विधायक दल की बैठक सीएम हाऊस में हुई। रविवार को कार्यकर्ताओं और संगठन के सभी पदाधिकारयिों की बैठक राजीव भवन में संपन्न हुई। बैठक में लोकसभा चुनाव में हार की समीक्षा की गई।

टीएस सिंह देव ने कहा कि हम शहरी क्षेत्रों में प्रचार प्रसार करने में सफल नहीं हो सके। उन्होंने आरएसएस पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह लोगों को भ्रम में डालने में सफल रहा और उसे चुनाव में फायदा हुआ।

WP-GROUP

हार पर समीक्षा के बाद यह फैसला लिया गया है कि, रोज एक मंत्री प्रदेश कार्यालय में बैठकर कार्यकर्ताओं की बात सुनेगा। सोमवार से शनिवार तक एक मंत्री प्रदेश कार्यालय में 3 घंटे बैठकर कार्यकर्ताओं की बात सुनेगा।

यह भी देखें : 

प्रदेश संचार विभाग की तीन चरणों में हुई बैठक…लोकसभा चुनाव में हार की समीक्षा

 

Back to top button