Breaking Newsदेश -विदेशसियासतस्लाइडर

आज से एक्शन में मोदी के टॉप-2 मंत्री…अमित शाह-राजनाथ सिंह ने संभाला कामकाज…

नई दिल्ली। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने आज देश के गृहमंत्री का कार्यभार संभाल लिया है। आज सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे अमित शाह ने देश के नए गृहमंत्री के तौर पर कामकाज संभाले। साथ ही लखनऊ से सांसद और पूर्व गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भी आज देश के रक्षा मंत्री का काम संभाल लिया।



अमित शाह को पहली बार मंत्रिमंडल में जगह मिली है। हालांकि अमित शाह गुजरात सरकार में सात साल तक गृहमंत्री रहे हैं। शाह के कंधों पर अब देश की आंतरिक सुरक्षा की ज़िम्मेदारी है, वहीं राजनाथ सिंह पर भी सेना के तीनों अंगों को और मजबूत बनाने के साथ-साथ सैन्य आधुनिकीकरण की बडी चुनौती है।
WP-GROUP

बताया जा रहा है कि दोनों ही औपचारिक तौर पर अपना प्रभार लेने के साथ ही महत्वपूर्ण फैसले ले सकते हैं। रक्षामंत्री के तौर पर अपना प्रभार संभालने से पहले राजनाथ सिंह ने शहीदों को याद किया और मंत्रालय पहुंचने से पहले वो नेशनल वॉर मेमोरियल पर गए और यहां पर कुछ देर रहने के बाद वे सीधे मंत्रालय पहुंच कर औपचारिक तौर पर अपने कामकाज को शुरू किया।

यह भी देखें : 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लेंगे वन और परिवहन विभाग की बैठक…कांग्रेस विधायक दल की भी बैठक आज…हार की समीक्षा के साथ अन्य मुद्दों पर होगी चर्चा…

Back to top button