रायपुर। डीजीपी डीएम अवस्थी के आदेशों को दर किनार किया जा रहा हैं। आरोपियों के हैसले भी इनकी वजह से बुलंद हो रहे हैं। राजधानी पुलिस पर लोगों का विश्वास उठ चुका हैं। डीएसपी के दमाद होने के चलते आरोपियों पर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही हैं।
कुछ रोज पूर्व हाईकोर्ट के निर्देश पर सिविल लाईन थाने में मामला दर्ज किया गया हैं। प्रार्थी रोशन मिश्रा अर्पित जैन के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने के लिए पांच माह तक थाने का चक्कर काटा जब थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई तो उन्होंने कोर्ट की शरण ली तब कहीं जाकर रिपोर्ट दर्ज की गई हैं।
सप्ताहभर पहले ही रिपोर्ट पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई हैं। आरोपी फरार चल रहे हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था का क्या है हाल है इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता हैं। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है और कांग्रेस विधायक के निज सचिव रोशन मिश्रा कार्यवाही के लिए थाने का चक्कर काट रहे हैं।
कानून व्यवस्था किस तरह से चल रही है इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता हैं। आरोपियों पर पुलिस इसलिए कार्यवाही नहीं कर रही है क्योंकि वह एक महिला डीएसपी का दमाद और पूर्व मंत्री का करीबी हैं और सत्ताधारी के लोग आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।
रोशन मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कई जा रही हैं। अब इस बात की शिकायत वे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू से करेंगे।
यह भी देखें :
Add Comment