छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

रमन सिंह पर कांग्रेस का पलटवार…मुख्यमंत्री ने भाजपा की लुटिया डुबोई-शैलेष त्रिवेदी

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर दिये गये बयान पर पलटवार करते हुये प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि रमन राज में आर्थिक बदहाली के कारण आत्महत्या करने को मजबूर रहे किसान आज तुलना कर रहे है कि वही राज्य है, वही संसाधन है, कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शपथ लेने के 3 घंटे के अंदर किसानों का कर्जा माफ कर सकते है।

सरकार बनने के तुरंत बाद किसानों का धान 2500 रू. प्रतिक्विंटल में खरीद सकते है, किसानों का सिंचाई कर माफ कर सकते हैं, बिजली बिल आधा कर सकते है, तो यह काम भाजपा की रमन सिंह सरकार ने क्यों नहीं किया था? यह भूपेश बघेल और रमन सिंह की नीयत का फर्क है, कांग्रेस सरकार की नीयत राज्य की अधिसंख्यक आबादी की आर्थिक समृद्धि की है।

इसीलिये उसकी प्राथमिकता में किसान और गरीब हैं। रमन सिंह की प्राथमिकता में कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार था, इस कारण उनकी सरकार ने जो निर्णय लिया था, जो योजनायें बनाई वह चंद लोगों को उपकृत करने के लिये बनाई गयी थी।





WP-GROUP

रमन सिंह बड़बोलापन करने के बजाय अपने गिरेबान में झांके, पांच महिना पहले ही राज्य की जनता ने उन्हें बुरी तरह नकारा है। 15 साल सरकार चलाने के बाद रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा को जनता ने 15 सीटों पर पहुंचा दिया है। रमन सिंह ने ही भाजपा की लुटिया डुबोई है।

यह भी देखें : 

नरेंद्र मोदी चुने गए NDA के संसदीय दल के नेता…अमित शाह ने रखा प्रस्ताव…शाह ने कहा कि 17 राज्यों में 50 फीसदी से ज्यादा वोट मिला

Back to top button
close