रायपुर। लोकसभा चुनाव में एक ओर जहां बीजेपी ने पूर्ण बहुमत हासिल की हैं। वहीं इस चुनाव में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ी हैं। इस बार सर्वाधिक 76 महिलाएं संसद पहुंचीं हैं। बीजेडी ने 41 फीसदी और टीएमसी ने 33 फीसदी महिलाओं को टिकट दिया। बीजेपी और कांग्रेस ने भी महिलाओं को संसद पहुंचाया।
लेकिन टीएमसी और बीजेडी का नाम इसलिए अहम है क्योंकि बंगाल और ओडिशा से महिलाओं की भागीदारी इन पार्टियों के चलते बढ़ गई है। 2019 लोकसभा चुनाव की गिनती निपट गई है और उम्मीदवारों की जीत-हार का फैसला भी हो गया है. चर्चा में बीजेपी है जिसने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए अपने 300 से ज्यादा उम्मीदवारों को संसद पहुंचाया।
इस बीच जो रिकॉर्ड सबसे यादगार रहा वो है सर्वाधिक 76 महिलाओं का संसद पहुंचना। महिलाएं तो पहले भी संसद में जाती रही हैं लेकिन इस बार खास इसलिए है क्योंकि देश के दो छोटे राज्यों ने अपनी आबादी और क्षेत्रफल से आगे बढ़कर ज्यादा महिलाओं को संसद भेजा।
ये दो राज्य पश्चिम बंगाल और ओडिशा हैं। ओडिशा में बीजेडी ने 21 सीटों पर 7 महिलाओं को चुनाव लडऩे का मौका दिया। इनमें 6 जीतने में कामयाब रहीं। ओडिशा के लिए अच्छी बात ये रही कि यहां बीजेपी ने भी दो महिला सांसद दिए. इस हिसाब से ओडिशा से 8 महिला सांसदों की इस बार भागीदारी बनी है।
वहीं बंगाल में कुल 42 लोकसभा सीटें हैं जिनमें 14 महिलाएं इस बार जीत कर संसद पहुंची हैं। इनमें 11 टीएमसी से और 3 बीजेपी से हैं। टीएमसी ने बंगाल में 17 महिलाओं को टिकट दिया जिनमें 11 को जीत हासिल हुई हैं। इसी तरह यूपी में 80 लोकसभा सीटें हैं जिनमें 10 महिलाएं सांसद बनी हैं. इनमें 9 बीजेपी से और एक नाम सोनिया गांधी का रायबरेली से है।
यह भी देखें :
Add Comment