Breaking Newsचुनाव 2019वायरलसियासतस्लाइडर

लोकसभा : परिणाम से संकट में कांग्रेस… नेता प्रतिपक्ष का पद मिलना भी मुश्किल… राहुल के इस्तीफा पर फैसला शनिवार को…?

लोकसभा चुनाव 2019 के कल आए परिणामों में एनडीए ने शानदार जीत दर्ज कराते हुए पूर्ण बहुमत प्राप्त की है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस 542 सीटों में महज 52 सीटों पर ही सिमट कर रह गई है।

इस लिहाज से देखा जाए तो कांग्रेस को नेता प्रतिपक्ष का पद मिल पाना भी मुश्किल लग रहा है। वैसे नेता प्रतिपक्ष का पद हासिल करने कम से कम 10 फीसदी यानी 55 सीटों की जरूरत होती है। इस लिहाज से भी कांग्रेस पीछे है।



वहीं दूसरी ओर राजनीतिक हल्कों के साथ-साथ मीडिया में भी यह खबर तेजी से फैल रही है कि कल शनिवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक भी होने वाली है। खबरें तो यहां तक है कि लोकसभा चुनावों के नतीजों के बाद राहुल गांधी कल इस्तीफा दे सकते हैं।

वैसे कल यानी मतगणना के साथ परिणाम आने के बाद राहुल गांधी ने नतीजों के बाद इस्तीफे की पेशकश की है, हालांकि बाद में पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इसे नकार दिया।
WP-GROUP

गुरुवार को मीडिया के सामने आए राहुल ने कहा, हार की सौ फीसदी जिम्मेदारी मेरी है। उन्होंने कहा कि उनकी लड़ाई विचारधारा की लड़ाई है और कांग्रेस के नेताओं-कार्यकर्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनकी पार्टी की विचाराधारा जीतेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की कार्यसमिति की बैठक में जवाबदेही को लेकर चर्चा होगी।

यह भी देखें : 

अमित शाह बन सकते हैं गृहमंत्री…फिर भाजपा अध्यक्ष कौन?…बदलेगी सुषमा, जेटली और नड्डा की भूमिका…मोदी कैबिनेट को लेकर सियासी चर्चा जोरों पर…

Back to top button
close