छत्तीसगढ़स्लाइडर

भारत माला परियोजना के तहत… दुर्ग से राजधानी रायपुर तक नए बायपास सड़क…निर्माण के लिए कवायद शुरू

रायपुर। भारत माला परियोजना के तहत दुर्ग से राजधानी रायपुर नए बायपास सड़क निर्माण के लिए कवायद शुरू हो गई है। उल्लेखनीय है कि दुर्ग से रायपुर तक नई बायपास सड़क का निर्माण भारत माला परियोजना के तहत सड़क परिहवन एवं राज्य मार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के माध्यम से कराया जाना प्रस्तावित है।

यह सड़क राजनांदगांव जिले के अंजोरा के पास से होते हुए दुर्ग शहर के दक्षिणी हिस्से में बाहर से गुजर कर अभनपुर से पहले जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को क्रास करते हुए नया रायपुर राजधानी क्षेत्र की सड़क से होकर आरंग से जुड़ेगी।

दुर्ग जिले में इस सड़क की प्रस्तावित लम्बाई लगभग 44.50 किलोमीटर होगी। दुर्ग शहर के दक्षिणी हिस्से से बाहर के बाहर रायपुर तक जाने वाली इस प्रस्तावित सड़क से दुर्ग शहर के अंदर के नेशनल हाईवे 53 पर वाहनों का दबाव कम होगा।





WP-GROUP

इस प्रस्तावित बायपास सड़क के प्रभावित गांव में तहसील दुर्ग के 25 गांव थनौद, अंजोरा, बिरेझर, चंगोरी, पीसेगांव, कोलिहापुरी, चंदखुरी, पुलगांव, कोनारी, हनोदा, बोरसी, धनोरा, भानपुरी, पोटियाकला, हनोदा, कोडिय़ा, कोकड़ी, खम्हरिया, उमरपोटी, पुरई, उतई, नेवई, बोरीगारका, खोपली एवं डुमरडीह गांव शामिल है।इसी प्रकार पाटन तहसील के 26 गांव पतोरा, मुड़पार, धौंराभांठा, सेलूद, बोहारडीह, मानिकचैड़ी, मटंग, चुनकट्टा, ढौर, गोड़पेंड्री, छाता, फुण्डा, पुनईडीह, संतरा, देवादा, नवागांव, अरसनारा, लोहरसी, चीचा, चंगोरी, तुलसी, देमार, बठेना, ठकुराईनटोला, सिकोला एवं सिपकोन्हा प्रस्तावित बायपास सड़क निर्माण में प्रभावित क्षेत्र शामिल है।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़: 10 से 9 हुआ BJP का आंकड़ा…कांग्रेस को मिली केवल दो सीट…रायपुर और दुर्ग सीट में बंपर वोटों से जीती भाजपा…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471