रायपुर को बेस्ट सिटी एवार्ड

रायपुर। रायपुर को बेस्ट सिटी एवार्ड से नवाजा जाएगा। नगर निगम क्षेत्र में निगम द्वारा पैदल यात्रियों की सुरक्षा एवं रोड सेफ्टी (यात्री सुरक्षा) के लिए किए गए कार्यो के लिए रायपुर को बेस्ट सिटी एवार्ड के लिए चयनित किया गया हैं। उक्त जानकारी पत्रवार्ता में महापौर प्रमोद दुबे ने दी। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया चैनल, टार्ईम्स नाऊ एवं मारूती सुजुकी के संयुक्त तत्वाधान में देशभर के शहरों में रोड सेफ्टी एवं पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए किए गए कार्यो का सर्व किया गया था। जिसमें रायपुर को सर्वोच्च अंक प्रदान करते हुए बेस्ट सिटी अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले वर्ष इसी श्रेणी के पैदल यात्रियों की सुरक्षा हेतु यह अवार्ड मुंबई को मिला था, जबकि बेस्ट कनेक्टीवीटी अवार्ड नई दिल्ली को प्रदान किया गया था। इस बार पैदल यात्रियों की सुरक्षा हेतु अवार्ड के साथ-साथ रोड सेफ्टी के लिए भी रायपुर शहर को बेस्ट सिटी अवार्ड हेतु चयन किया गया है जोकि छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर के लिए गौरव का विषय है।