Breaking Newsचुनाव 2019छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

छत्तीसगढ़: पांच सीटों के परिणाम घोषित…रायपुर, दुर्ग, सरगुजा, राजनांदगांव और महासमुंद में भाजपा का कब्जा…4 पर अभी भी आगे…कांग्रेस की 2 सीटों पर बढ़त…जाने कौन कितने वोटों से जीता…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के 11 सीटों में हुए लोकसभा चुनाव के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। अब तक प्रदेश के पांच सीटों के परिणाम आ चुके हैं। पांचोंं सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया है। अभी तक प्रदेश में कांग्रेस खाता नहीं खोल पाई है। भाजपा अभी भी 4 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 2 सीटों पर बढ़त बनाए हुई है।

सबसे पहले सरगुजा लोकसभा सीट का परिणाम आया यहां से भाजपा की उम्मीदवार रेणुका सिंह ने अपने निकटतम कांग्रेस के प्रतिद्वंद्वी डॉ. खेलसाय सिंह को 1 लाख 35 हज़ार मतों से करारी शिकस्त दी है। उसके बाद दुर्ग लोकसभा सीट के परिणाम आए। यहां से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने कांग्रेस की प्रतिमा चन्द्राकर को दो लाख से अधिक वोटों से हराया है।



दुर्ग लोकसभा सीट बहुत महत्वपूर्ण सीटों में से एक था। दुर्ग संभाग से प्रदेश कांग्रेस सरकार के सीएम सहित 6 मंत्री हैं। इसलिए यहां कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी। लेकिन कांग्रेस यह सीट बचाने में कामयाब नहीं हो पाई।

इसके रायपुर सीट का रिजल्ट आया। रायपुर से भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के प्रमोद दुबे को तीन लाख से अधिक वोटों से हराया है। चौथा परिणाम राजनांदगांव संसदीय सीट का आया। यहां से भाजपा प्रत्याशी संतोष पाण्डेय ने जीत दर्ज की है। संतोष ने कांग्रेस प्रत्याशी भोलाराम साहू को हराया है।
WP-GROUP

पांचवां परिणाम महासमुंद का आया। महासमुंद से भाजपा प्रत्याशी चुन्नीलाल साहू ने कांग्रेस प्रत्याशी धनेन्द्र साहू को हरा दिया है। धनेन्द्र साहू मतगणना शुरू होते ही बढ़त बना ली थी। लेकिन चुन्नीलाल साहू दोपहर तक उन्हें अच्छा टक्कर देते हुए उनसे आगे निकल गए। चुन्नीलाल एक बार आगे निकले उसके बाद उसकी लीट एक बार भी कम नहीं हुई।

गौरतलब हो कि सरगुजा लोकसभा सीट बहुत महत्वपूर्ण सीटो मेसे एक है यहाँ से वर्तमान समय मे छत्तीसगढ़ की सकत्ता में दो केबिनेट मंत्री आते हैं। जिसमे से टीएस सिंहदेव और प्रेमसे सिंह हैं।

यह भी देखें : 

पूरे देश में चली मोदी नाम की सुनामी… इन तीन राज्यों में जादू बेअसर…

Back to top button
close