कोण्डागांव। मतगणना के लिए ड्यूटी में तैनात एक जवान की हार्टअटैक से मौत हो गई है। जवान को जिला मुख्यालय के पीजी कॉलेज परिसर के स्ट्रांग रूम में तैनात किया गया था। मृतक जवान सीआरपीएफ 188वीं बटालियन में पदस्थ था।
जानकारी के मुताबिक मृतक जवान का नाम बी सतीश कुमार है। वह विशाखापटनम का रहने वाला है। जिला मुख्यालय के पीजी कॉलेज परिसर के स्ट्रांग रूम में तैनात था। आज सुबह अचानक जवान की तबियत खराब हुई। ड्यूटी पर तैनात अन्य जवानों ने सतीश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जवान की मौत हो गई।
यह भी देखें :
Add Comment