बारां। हरनावदाशाहजी थाना क्षेत्र के दीगोद जागीर गांव में शुक्रवार रात को दहेज में स्कार्पियो गाड़ी की मांग को लेकर शादी बीच में छोड़ दूल्हा फरार हो गया। दुल्हन के परिजनों ने इस दौरान दूल्हे को मनाने का बहुत प्रयास किया पर दूल्हे ने उनकी एक ही सुनी और बारात ले कर निकल गया।
जानकारी के अनुसार झालावाड़ जिले के जावर निवासी दुल्हन की शादी दीगोद जागीर निवासी उसके मामा किशोरी लाल लोधा करवा रहे थे। बारात झालावाड़ जिले के ही खेड़ी जागीर गांव से आई थी।
रात को स्वागत अगवानी के बाद फेरे की रस्म हो रही थी। उसी दौरान एक फेरा होने के बाद दूल्हा मेघराज लोधा और उसके परिजन दहेज में गाड़ी की मांग करने लगे। लड़की के पिता रामदयाल लोधा ने बताया कि दूल्हे को सोने की अंगूठी भी पहनाई थी, लेकिन गाड़ी देने की बात की नहीं थी।
दूल्हे और परिजनों से खूब मिन्नतें कीं लेकिन वो दूल्हे को बीच शादी में से उठा ले गए। घटना के बाद दुल्हन और परिजन सदमें में आ गए और सुबह हरनावदाशाहजी थाने पंहुचकर रिपोर्ट लिखवाई।
यह भी देखें :
Add Comment