Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपने खर्चे से सिम्स अस्पताल में लगवाए एसी-कूलर…अधिकारियों ने कहा था, आचार संहिता…खरीदी नहीं कर सकते…

बिलासपुर। इतनी भीषण गर्मी में सिम्स के मरीज बिना एसी-कूलर के रहने को मजबूर थे। मरीजों की परेशानी को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपने पैसे से अस्पातल में एसी और कूलर लगवाए हैं। उन्होंने एसी और कूलर की पहले व्यवस्था नहीं करने पर अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारियों को भी जमकर फटकार लगाई है।

इतनी भीषण गर्मी में सिम्स के मरीज बिना कूलर के रहने को मजबूर थे। बर्न यूनिट में भी ना तो एसी है और ना ही कूलर की व्यवस्था की गई है। ऐसे में मरीज के परिजन हाथ में पेपर लिए मरीजों को हवा दे रहे थे।



इसकी जानकारी स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को लगते ही उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को जमकर फटकाई लगाई और तत्काल 20 कूलर और 3 एसी अस्पताल भेजवाया।

सिम्स की अव्यवस्था और गर्मी में मरीजों के परेशान होने की जानकारी जैसे ही स्वास्थ्य मंत्री को मिली उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को अस्पताल भेजा और तुरंत मरीजों के लिए कूलर और एसी की व्यवस्था करवाने की बात कही।
WP-GROUP

कार्यकर्ता अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारियों से बात की गई तो आंचार संहिता की बात कहते हुए अभी किसी भी तरह की राशि खर्च नहीं करने की बात कही। उन्होंने इसकी जानकारी स्वास्थ्य मंत्री को दी।

इतना सुनते ही श्री सिंहदेव जिम्मेदार अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि ये सारी व्यवस्था पहले से क्यों नहीं कि गई थी। उन्होंने मरीजों की परेशानी को देखते हुए तुरंत 20 कूलर और 3 एसी मंगवाकर उसका भुगतान स्वयं किया।

यह भी देखें : 

नवजात बच्ची को कूड़े में फेंका…सुबह सैर पर निकले लोगों ने देखा…अंबेडकर अस्पताल में कराया गया भर्ती…

Back to top button
close