रायपुर। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेश के नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल ने कहा कि भगवान बुद्ध ने प्रेम, करूणा एवं अहिंसा की भावना को सर्वोपरि मानते हुए पूरे विश्व को नई राह दिखाई। उन्होंने कहा कि वर्तमान युग में भी भगवान बुद्ध की शिक्षा प्रासंगिक है। इस समय आवश्यकता है कि समाज में सामाजिक सद्भाव और बंधुत्व कायम रखने के लिए उनके आदर्शों को अपनाते हुए उनके बताए हुए रास्ते पर चलें।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि महात्मा बुद्ध के विचार तत्कालीन समय में क्रांतिकारी थे और वर्तमान समय में भी उनके विचार एक बेहतर समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रासंगिक हैं।
महात्मा बुद्ध ने लोगों को समानता और बंधुत्व का संदेश दिया। उन्होंने मानव मात्र की महत्ता को स्थापित किया, इससे समाज के सभी वर्गों में जागृति आई और लोगों में एक नई आशा और विश्वास का संचार हुआ।
मनुष्य को अतीत के बारे में नहीं सोचना चाहिए और न ही भविष्य की चिंता करनी चाहिए।
हमें अपने वर्तमान समय पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। यही खुशी का मार्ग है।भगवान बुद्ध के महान संदेश हम सबके जीवन का मार्ग हैं।
सभी प्रदेशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं।#BuddhaPurnima pic.twitter.com/TF2eFP91zC
— छोटा आदमी Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 18, 2019
समस्त देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।#BuddhaPurnima pic.twitter.com/excLajwtWa
— Anandiben Patel (@anandibenpatel) May 18, 2019
यह भी देखें :
छत्तीसगढ़: साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म…आरोपी गिरफ्तार…
Add Comment