अमित के जन्मदिवस पर सैकड़ों ने ली जनता कांग्रेस की सदस्यता, कांग्रेस से गठबंधन पर अजीत जोगी ने कहा…

संजय सोनी, रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के संस्थापक अजीत जोगी ने आज अपने पुत्र अमित जोगी के 41वां जन्मदिन पर एक कविता लिखकर उसे शुभकामना संदेश दिया। साथ ही जन्मदिन के मौके पर सैकड़ों लोग जनता कांग्रेस के साथ जुड़े। वहीं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के संस्थापक अजीत जोगी ने कांग्रेस में वापसी और कांग्रेस से गठबंधन पर कहा कि यह अब संभव नहीं है। श्री जोगी मंगलवार को अपने निवास में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उनसे कांग्रेस से गठबंधन व उनकी कांग्रेस में वापसी के सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस से अलग होने के बाद उन्होंने जनता कांग्रेस पार्टी का गठन किया।
उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी क्षेत्रीय पार्टी है और कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है। अब उनकी कांग्रेस में वापसी की कोई गुंजाईश नहीं है और ना ही गठबंधन होना संभव है।
श्री जोगी ने अपनी पत्नी श्रीमती रेणु जोगी के कांग्रेस से चुनाव लडऩे पर कहा कि यह उनका व्यक्ति फैसला है। रेणु जोगी के कांग्रेस से चुनाव लडऩे से इसका असर जनता कांग्रेस पर पड़ेगा के प्रश्र पर श्री जोगी ने कहा कि किसी एक व्यक्ति के पार्टी में नहीं रहने से कोई फर्क नहीं पड़ता।
यहाँ भी देखे : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया से भाजपा बेचैन