छत्तीसगढ़

शहर से चंद कदम दूर हाथियों का दल…दहशत में लोग…घरों के दरवाजे बंद कर छत में चढ़कर बचाई जान…

महासमुंद। शहर से चंद कदम दूर हाथी की आमद से लोग दहशत में हैं। आसपास रहने वाले लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर छत में चढ़कर हाथियों को देखा। शहर में हाथी को बढऩे से रोकने वन विभाग की टीम पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है।

बताया गया कि जंगल से दूर शहर में पहुंचे हाथियों की संख्या दो है। जहां पर हाथी मौजूद हैं, उनके चारों ओर गांव है। यहां से जंगल के रास्ते ले जाना वन विभाग के लिए बड़ी चुनौती है। महासमुंद स्थित शिवानंद कॉलोनी के लोग आज सुबह जब उठे, तो कुछ ही दूर में हाथियों को देख भौचक रह गए। इस कॉलोनी से महज डेढ़-दो मीटर की दूरी पर हाथी खड़े थे।




WP-GROUP

लोगों ने पुलिस और फॉरेस्ट को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद तत्काल रेंजर मनोज चंद्राकर के नेतृत्व में अमला मौके पर पहुंचा और हाथियों को शहर की ओर बढऩे से रोक दिया है। ग्रामीणों के अनुसार बीती रात करीब 3 बजे परसकोल ईंटभट्ठा के समीप तालाब में दोनों हाथी डुबकी लगा रहे थे।

जैसे ही यहां काम करने पहुंचे श्रमिकों ने हाथी को अपने समीप देखा तो वहां से अपनी जान बचाते हुए भागे। इसके पहले सोमवार को फिंगेश्वर में दिनभर हाथियों की आमद से लोग दहशत में रहे। रात होते ही हाथियों के कदम महासमुंद की ओर बढ़ गए।

इधर, सिरपुर जंगल में मौजूद हाथी के दल ने खिरसाली गांव में रातभर उत्पात मचाया। यहां के घरों में घुसकर तोडफ़ोड़ की। खिरसाली में सूचना देने के बाद वन अमला का न पहुंचने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। बीती रात खिरसाली के गांव गली घर के आंगन में घुस कर हाथियों ने तबाही मचाया। गांव वालों की सूझबूझ से मुकेश के परिवार की जान बची। गजराज वाहन एवं वन गस्त दल गांव में नहीं पहुंचा।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़ : PET- PPHT के परीक्षार्थी जरूर पढ़ें ये खबर… परीक्षा के एक दिन पहले तक डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र….

Back to top button
close