रायपुर। गुरूकुल कॉम्प्लेक्स पर कार्रवाई तीन महीने के लिए टल गई है। अब बिल्डिंग की नये सिरे से जांच होगी। नगर निगम ने कोर्ट से दुबारा जांच के लिए समय मांगा है। इस पर कोर्ट ने तीन महीने का वक्त दिया है। अब निगम के टाउन प्लानिंग विभाग की टीम जांच करेगी। कॉम्प्लेक्स तोडऩे के लिए भात खण्डे कला समिति को निगम ने नोटिस दिया था। खेल परिसर में कमर्शियल कॉम्प्लेक्स बनाने का आरोप है।
राजधानी के कालीबाड़ी स्थित भातखंडे ललित कला शिक्षा समिति की बिल्डिंग अवैध घोषित कर दिया गया है। बिल्डिंग को तोडऩे नोटिस भी जारी कर दिया गया था। इसके बाद से बिल्डिंग स्थित दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।
नगर निगम ने बिल्डिंग का करीब 1100 फीट तोडऩे नोटिस जारी किया है। बिल्डिंग तोडऩे से 20-25 सालों से काबिज करीब 50 दुकानदार बेरोजगार हो जाएंगे। दुकानदारों ने शिक्षा समिति पर पूरा किराया और संपत्तिकर लेकर निगम में साल 2015 से कोई टैक्स जमा नहीं किया है। बताया गया कि नगर निगम ने खेल के मैदान पर बिल्डिंग बनाने का आरोप लगाते हुए नोटिस जारी किया है।
दूसरी ओर गुरुकुल कॉम्पलेक्स को तोडऩे के आदेश जारी होने से घबराए सभी दुकानदारों ने मोर्चा खोल दिया है। विरोध स्वरूप सभी दुकानदार नगर निगम एवं गुरुकुल कॉम्पलेक्स के प्रबंधन के खिलाफ एकजुट हो गए हैं। सभी का कहना है कि 20-25 सालों से दुकानें बनकर तैयार हैं, व्यवसाय हो रहा है, नगर निगम एवं उसके अधिकारी कहां थे।
यह भी देखें :
छत्तीसगढ़ : मर्जी से नहीं करा पाएंगे नलकूप बोरवेल खनन… कलेक्टर ने जारी किया ये आदेश…मिली शिकायत तो….
Add Comment