रायपुर। राजधानी के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 5 सूने मकानों में चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरोह के 2 सदस्य सहित कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 20 लाख रूपये के सोने, चांदी के जेवरात एवं नगदी बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में ईमरान खान निवासी तेलीबांधा श्याम नगर रायपुर, शेर मोहम्मद निवासी पोटा जिला सिरमौर हिमांचल प्रदेश और नूर हसन निवासी पटेल नगर जिला देहरादून उत्तराखण्ड हैं।
आरोपियों ने बताया कि वे रायपुर जिले के अलग-अलग थानों में चोरी की 5 घटनाओं को अंजाम दिए थे। रात्रि में आटो में घुम-घुम कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। चोरी करने के 1 दिन पूर्व घुमकर सूने एवं बंद मकानों की रेकी करते थे। चोरी करने के बाद वे ट्रेन से उत्तराखण्ड फरार।
हो जाते थे। लगातार हो रही सूने मकानों में चोरी को देखते हए उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने आरोपियोंं को पकडऩे के लिए विशेष टीम का गठन किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी टीम को चोर गिरोह के रायपुर कनेक्शन की जानकारी मिलने पर उनके साथ शामिल स्थानीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
स्थानीय आरोपी द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर नागपुर से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से चोरी की गई मशरूका 520 ग्राम सोने के जेवरात, 2.5 किलोग्राम चांदी के जेवरात एवं नगदी 82,700/- जुमला कीमती लगभग 20 लाख रूपये बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी चोरी के मामले में उत्तराखण्ड में जेल जा चुके हैं। आरोपियों के विरूद्ध थाना पंडरी, डी.डी. नगर, न्यू राजेन्द्र नगर, कबीर नगर एवं आमानाका में अपराध पंजीबद्ध है। आरोपियों से इस तरह की अन्य घटनाओं के संबंध में भी की विस्तृत पूछताछ जा रही है।
यह भी देखें :
ABVP ने चलाया ओडिशा फानी तूफान पीड़ितों के सहयोग के लिए अभियान…आप भी दे सकते हैं अपना योगदान…
Add Comment