रायपुर। बीजेपी सरकार में अफसरों ने कितनी मनमानी की है यह आए दिन हो रहे करोड़ों अरबों के घोटालों का हो रहे खुलासा से अंदाजा लगाया जा सकता हैं। पूर्व सीएम के प्रमुख सचिव से लेकर ओएसडी सहित ऐेसे तमाम लोग शामिल हैं।
ऐसे ही कई मामलों का खुलासा करते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि उनके द्वारा 12 अप्रैल को पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के प्रमुख सचिव रहे अमन सिंह की धर्मपत्नी यास्मीन सिंह की नियुक्ति एवं वेतन भुगतान सहित अन्य संपत्तियों की जांच हेतु शिकायत की गयी थी।
जिस पर जांच हेतु राज्य शासन ने अनुमोदन कर दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के प्रमुख सचिव रहे अमन सिंह की धर्मपत्नी यास्मीन सिंह जो कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में नवंबर 2005 से नियुक्त थी।
वित्त विभाग में उनकी नियुक्ति संचालक संचार क्षमता विकास इकाई में संविदा आधार पर की गई थी। जिनको बिना योग्यता के सिर्फ और सिर्फ अमन सिंह की धर्मपत्नी होने के कारण चयन किया गया था। उनकों हरमाह 35 हजार रूपए मानदेय देना तय हुआ था। जो बाद में गुपचुप तरीके से बढ़कर एक लाख रूपए प्रति माह कर दिया गया।
श्रीमती सिंह 14 वर्षों से संविदा अधिकारी के रूप में कार्य करती थी। लेकिन उनका ज्यादातर समय नृत्यांगना के रूप में प्रचारित होता था उन्हें तत्कालीन सरकार के विभिन्न विभिन्न कारण नृत्यांगना के रूप में प्रचारित होता था उन्हें तत्कालीन राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा अत्याधिक मानदेय पर नृत्य हेतु आमंत्रित किया जाता था जब छत्तीसगढ़ के अनेक वरिष्ठ कलाकार काम के लिए तरसते थे एक कार्यक्रम के डेढ़ से दो लाख रूपए दिया जाता था।
आगे तिवारी ने कहा कि 15 वर्षों से किस प्रकार भाजपा सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और उनके अधिकारी एवं उनके परिजन किस प्रकार से प्रदेश को लूटते रहे और अपनी तिजोरीया भरते रहे।
जनता जानना चाहती है कि प्रदेश के पूर्व सुपर सीएम रहे प्रमुख मुख्यमंत्री के सचिव ने किस प्रकार सरकारी नियमों की अनदेखी कर नौकरी में नियुक्त करवाया और वेतन के रूप में मोटी तनख्वाह भी घर बैठे दिलाई और साथ ही नृत्य के नाम पर शासन के विभिन्न विभागों से लाखों रूपये मानदेय दिलवाया।
यह भी देखें :
धर्म जाति भाषा और साम्प्रदायिकता फैलाकर… देश को बांटना चाहते है मोदी-शैलेष नितिन त्रिवेदी
Add Comment