रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन दिनों मध्यप्रदेश दौरे पर हंै। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ङ्क्षसह के संसदीय क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं। प्रदेश में चुनावी परिणामों को लेकर बघेल का मानना है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस के विजय की अधिक संभावनाएं है।
उन्होंने कहा कि जिस तरह पिछले वर्ष विधानसभा चुनाव में तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत हुई और भाजपा से सत्ता छीनी, ठीक वैसे ही अब लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कर्जमाफी का मुद्दा विपक्ष की ओर से केवल जनता को गुमराह करने की नीयत से उठाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में भी विपक्ष द्वारा विधानसभा चुनाव के पूर्व यह मुद्दा जोर शोर से उठाया जा रहा था किंतु चुनाव परिणाम आने और कांग्रेस की विजय व सत्ता में आने के बाद चुपचाप बैठ गए।
हम न केवल कर्ज माफ करेंगे बल्कि बिजली भी लगाएंगे और सड़क भी बनाएंगे। लोकसभा चुनाव देश की सत्ता के लिए हो रहा है। अब भाजपा को अपनी उपलब्धियों को जनता के सामने बताना चाहिए।
उन्होंने मोदी के नाम पर जनता से वोट मांगे जाने के सवाल पर कहा कि मोदी स्वयं सेना के शौर्य के नाम पर जनता से वोट मांग रहे हैं। वे अपने काम के आधार पर वोट नहीं मांग रहे हैं। क्योंकि जो वादे उन्होंने 2014 में किए थे वह पूरा नहीं कर सके। मोदी मुद्दों को कितना भी बदल दें इससे मतदाताओं को फर्क नहीं पडऩे वाला।
विद्यार्थी, व्यापारी, किसान और युवा सभी अपनी शर्तों पर ही वोट करेंगे। उन्होंने सीहोर जिले के एक गांव का जिक्र करते हुए बताया कि वहां शौचालय निर्माण के पैसे तक नहीं दिए गए है। उन्होंने मोदी द्वारा दिवंगत प्रधानमंत्री राजीव गांधी को भ्रष्टाचारी नंबर वन कहे जाने पर कहा कि राजीव गांधी संचार क्रांति और पंचायती राज के जनक है।
कंप्यूटर क्रांति उनकी ही देन है। जिनके कारण लाखों युवाओं को रोजगार मिल रहा है। दुनिया में भारत की धाक बनी है। भाजपा के पास उपलब्धियां गिनाने के लिए कुछ भी नहीं है। इसलिए लोगों का ध्यान भटकाने कुछ भी आरोप मढ़ रहे हैं।
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ रही साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को आपराधिक महिला निरुपित करते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ में अपने जीजा के यहां आती थी, वहां उसने एक आदमी को चाकू मार दिया था और रायपुर में वह जींस, टी शर्ट पहनकर मोटर साइकिल में मवालियों की तरह घूमती थी। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को अपने पूर्व मुख्यमंत्री पर भरोसा जताते हुए उन्हें प्रचंड बहुमत से विजयी बनाएंगे।
यह भी देखें :
छत्तीसगढ़ : देखें 12वीं के मेरिट में आए छात्र-छात्राओं की पूरी सूची… रिजल्ट देखने के लिए क्लिक करें…
Add Comment