Breaking Newsक्राइमछत्तीसगढ़स्लाइडर

मामूली विवाद पर पति ने मिट्टीतेल छिड़कर पत्नी को जला दिया…मौत…

रायपुर। राजधानी के कोटा निवासी एक युवक ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी पर मिट्टी तेल छिड़कर आग लगा दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई।




बताया गया कि सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के कोटा, मस्जिद रोड निवासी विजय जॉर्ज अपने पत्नी नलिनी जॉर्ज के साथ रहता था। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान आक्रोशित पति विजय ने मिट्टी तेल छिड़कर नलिनी पर आग लगा दी।
WP-GROUP

आग से वह काफी झुलस गई थी। रात में उसे पचपेड़ी नाका स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान आज सुबह उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने विजय पर जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेकाहारा भेजा गया।

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़ : बृजमोहन ने खाली नहीं किया बंगला… तो धरने पर बैठ गया RTI एक्टिविस्ट…इधर मंत्री रूद्र गुरु ने जताई असहमति, कहा-

Back to top button
close