चुनाव 2019छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

CM भूपेश बघेल कल MP में करेंगे प्रचार…तीन आमसभाओं को करेंगे संबोधित…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल मध्यप्रदेश में तीन बड़ी आमसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वे अंतिम चरण में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार अभियान में भी शामिल होंगे। इसके लिए श्री बघेल आज शाम भोपाल रवाना हो जाएंगे।



कांग्रेस के स्टार प्रचारक भूपेश बघेल आज शाम भोपाल रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल कल सुबह 10 बजे भोपाल से प्रस्थान कर 11 बजे सेमलापुरा जिला राजगढ़ मध्यप्रदेश पहुंचेंगे और यहां आयोजित एक आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12.15 बजे सेमलापुरा से प्रस्थाान कर वे दोपहर 1 बजे खातेगांव जिला देवास पहुंचेंगे और एक आमसभा को संबोधित करेंगे।
WP-GROUP

दोपहर 2.15 बजे वे खातेगांव से प्रस्थान कर दोपहर 3 बजे गैरतगंज जिला रायसेन पहुंचेंगे और एक आमसभा को संबोधित करेंगे। शाम 4.30 बजे गैरतगंज से प्रस्थान कर शाम 5 बजे भोपाल पहुंचेंगे।

यह भी देखें : 

VIDEO: डंगनिया स्थित विद्युत वितरण कंपनी के कार्यालय में फंसा लिफ्ट….पौन घंटे तक फंसे रहे 3 लोग…सांसत में रही जान…कड़ी मशक्कत के बाद आए बाहर…

Back to top button