Breaking Newsक्राइमदेश -विदेशवायरलस्लाइडर

VIDEO: फर्जी ACB अधिकारी बन युवक ठगता था लोगों को…राज खुलते ही बीच सड़क हुई धुनाई…महिलाओं ने भी…

एंटी करप्शन ब्यूरो का फर्जी अधिकारी बनना युवक को महंगा पड़ गया। बीच सड़क पर उसकी जमकर धुनाई की गई। महिलाएं भी इस मौके का फायदा उठाने से पीछे नहीं रहे। एक महिला ने चप्पल से दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई की।

झारखंड के जमशेदपुर में बीच सड़क एक फर्जी अधिकारी की बेरहमी से पिटाई की गई। पहले उसे एक शख्स ने पकड़कर ज़मीन पर पटका। फिर उसे डंडे से मारा। इसके बाद गुस्से में एक महिला ने चप्पल से उस फर्जी अधिकारी की दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई की।



दरअसल इस शख्स पर आरोप है कि वो एंटी करप्शन ब्यूरो का फजऱ्ी अधिकारी बनकर लोगों को ठगता था। उसने इलाके में कई लोगों के साथ ठगी की थी। उसके पास से एक कार और फर्जी आई कार्ड बरामद हुए हैं।
WP-GROUP

जब लोगों को इसके बारे में पता चला। तब एक महिला ने उसे पैसे देने के बहाने बुलाया। फिर न सिर्फ महिला ने उसकी पिटाई की। बल्कि दूसरे लोगों ने भी उसे मारा। बाद में पुलिस उसे पकड़कर अपने साथ ले गई।

यह भी देखें : 

राजधानी में एक और ठगी…कंपनी में निवेश कराकर फायदा पहुंचाने का झांसा…9 लाख 11 हजार ले उड़े…

Back to top button
close