छत्तीसगढ़

आरोप: जंगली हाथियों ने जमाया डेरा…खड़ी फसल कर रहे बर्बाद…एक किसान को कुचला…वन विभाग का रवैया उदासीन…

महासमुंद। जंगली हाथियों का दल ग्राम खिरसाली, बंदोरा में उत्पात मचा रहा है। खड़ी फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। वन विभाग के उदासीन रवैया से भी ग्रामीण खफा है। बर्बाद फसलों का आंकलन भी बीट गार्ड सही ढंग से नहीं कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने बीटगार्ड पर आरोप लगाया कि वह अपने ढंग से आंकलन की बात करते हैं। हाथियों ने बंदोरा के जगदीश पटेल व गोविंद पटेल के खेतों में प्रवेश कर धान की फसल को नुकसान पहुंचाते हुए खेत में लगे मोटर पंप को तोड़कर अंदर गिरा दिया है। किसान हाथियों के उत्पात से सहम गए हैं।

फसल हानि को देखकर किसानों में भारी आक्रोश है। वनमंडलाधिकारी ने कुछ दिन पूर्व गांव में आकर फसलों का उचित मुआवजा देने का भरोसा दिलाया था, लेकिन, ऐसा नहीं दिख रहा है। हाथी भगाओ फसल बचाओं समिति के संयोजक राधेलाल सिन्हा ने बताया कि पिछले पांच दिनों से जंगली हाथियों का दल खिरसाली, चुहरी व बंदोरा में डेरा जमाए हुए है।





WP-GROUP

वर्तमान में फसल पूरी तरह पक गई है। अब किसान फसलों की कटाई करने वाले हैं। कटाई करने से पहले ही हाथियों का दल खेतों में पहुंचकर पकी धान की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हंै। छह महीने की मेहनत पर हाथी पानी फेर रहे हैं।

वहीं उचित मुआवजा नहीं मिलने से किसानों को आर्थिक बोझ की चिंता सता रही है। सिन्हा ने बताया कि परसाडीह में हाथी ने धान की फसल की रखवारी करते हुए एक किसान को मौत को घाट उतार दिया था।

इस घटना के बाद वनमंडलाधिकारी आलोक तिवारी गांव में पहुंचकर ग्रामीणों को धान की रखवारी न करते हुए अपनी जान बचाने की बात कही थी। वहीं सभी किसानों को उचित मुआवजा देने का आश्वसन दिया था, लेकिन मुआवजा प्रकरण तैयार करने में बीटगार्ड अपने मर्जी से भरने की बात कह रहे हंै। सिन्हा ने बताया कि पिछले पांच दिनों में हाथियों ने 15 से 20 एकड़ फसलों को नुकसान पहुंचाया है।

यह भी देखें : 

ममता का क्रोध: कहा, मोदी को थप्पड़ मारने का मन करता है…BJP बोली…विपक्ष की गाली-गलौच…हार की हताशा…

Back to top button
close