छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

दुर्ग के महिला सम्मलेन में रमन सिंह ने कहा…19 राज्यों में भाजपा की सरकार, जिसका क्रेडिट अमित शाह को…

चरोदा/रायपुर। महिला सम्मलेन को संबोधित करते हुए सीएम रमन सिंह ने कहा कि यह सरकार महिलाओं की चिंता करने वाली सरकार है। केन्द्र की सरकार भी माताओं-बहनों के बारें में सोंचने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भ्रूण हत्या नहीं होती।

55 लाख बहनों के नाम से राशन कार्ड है। यहां बच्ची के जन्म के साथ ही योजनाओं की शुरुआत हो जाती है। आज छत्तीसगढ़ आगे बढ़ रहा है तरक्की कर रहा है, इसमें हमारी मातृशक्ति का बहुत बड़ा हाथ है। भाजपा सरकार ने 40 लाख बहनों को स्मार्ट फोन बांटा है, जिससे उनकी जिंदगी में नए रास्ते खुले हैं।



सरगुजा से लेकर बस्तर तक मातृशक्ति के पास स्मार्टफोन है। भाजपा सरकार की प्राथमिकात गांव, गरीब और किसान है। उन्होंने अमित शाह के बारे में कहा कि आज 19 राज्यों में भाजपा की सरकार है जिसका क्रेडिट अमित शाह को जाता है। हम उनका आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने हमारी माताओं और बहनों के लिए समय निकाला।

यह भी देखें : VIDEO: चरोदा में महिला सम्मेलन की तैयारियां पूरी, अमित शाह यहां से फूंकेंगे चुनावी बिगुल… महिला कार्यकर्ताओं को देंगे चुनावी टिप्स… 

Back to top button
close