रायपुर। मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश में चुनाव प्रचार के बाद राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा सिर्फ 150 सीटों पर सिमट जाएगी, वहीं कांग्रेस के खाते में 300 सीटें आएंगी।
सोमवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देशभर में चुनाव जैसे-जैसे संपन्न होते जा रहे हैं वैसे-वैसे गर्मी बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही नेताओं के बोल भी बिगड़ते जा रहे हैं। आज पांचवें चरण के चुनाव के लिए मतदान चल रहा है।
मुख्यमंत्री ने चुनाव के अंतिम चरण में देश के प्रधानमंत्री के बयान की निंदा की और कहा इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। राजीव गांधी के कार्य देश के लिए मील का पत्थर साबित हुए। राजीव गांधी सम्मान करने के बाद जो शब्द राजीव गांधी के लिए निकले उससे स्पष्ट हो जाता है कि मोदी को केवल कुर्सी प्रेम है।
उन्होंने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश से क्षमा मांगे। उन्हें देश के सर्वोच्च पद पर नहीं रहना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा- मोदी ने हार स्वीकार कर ली है। मोदी के जाने का समय आ गया है। मुख्यमंत्री ने दावा कि भाजपा 150 सीट तक ही सिमट जाएगी। कांग्रेस लाएगी तीन सौ सीट जीतेगी।
यह भी देखें :
Add Comment