छत्तीसगढ़वायरलस्लाइडर

छत्तीसगढ़ : पुरी से पहुंचे गुजरात के तीर्थयात्रियों के लिए छत्तीसगढ़ में की गई व्यवस्था…ट्रांजिट कैप बनाया गया…फानी के चलते ओडिशा में फंस गए थे 130 तीर्थयात्री…

रायपुर। गुजरात के जामनगर निवासी सवा सौ लोग ओडि़सा के पूरी शहर में तीर्थयात्रा पर गए थे। वहां वे तूफान में फंस गए। कल देर रात ट्रेन और सडक़ मार्ग से रायपुर पहुंचे। यहां उनके लिए बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में ट्रांजिट कैप बनाया गया।

जिला प्रशासन और निगम प्रशासन की ओर से उनके लिए खाने पीने के इंतजाम के साथ ही डॉक्टरों द्वारा हेल्थ चेकअप और दवाइंया भी दी जा रही है। आज ही शाम तक सभी यात्री जामनगर के लिए रवाना हो जाएंगे।

तीर्थयात्रियों की संख्या लगभग 130 है। ये जामनगर और राजकोट निवासी हैं। ये सभी पुरी, गंगा सागर दर्शन हेतु गए थे, जहां वे तूफान में फँस गए थे। लगभग 70 यात्री शाम को आएंगे।





WP-GROUP

इनके विश्राम व भोजन की व्यवस्था की गई है। साथ ही इनके लिए मेडिकल कैंप लगाया गया। इसमें डॉ. राहुल अग्रवाल, डॉ. फिऱोज़ खान, डॉ. अंकित खंडेलवाल और डॉ. हरिमोहन ने सेवाएँ दीं।

अपर कलेक्टर आशुतोष पांडेय एवं श्री अविनाश भोई ने जायजा लिया। दो सिटी बस में यात्रियों को स्टेशन छोड़ा जाएगा। जिला प्रशासन के अनुरोध पर इन फेनी प्रभावित यात्रियों के लिए रेलवे द्वारा तीन विशेष बोगी आरक्षित की गई है।

यह भी देखें : 

फानी तूफान: चार ट्रेनें रद्द…

Back to top button