रूस में रविवार को हुए विमान हादसे में 41 लोगों की मौत हो गई और कई जख्मी हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक, रूस की सरकारी विमानन कंपनी एरोफ्लॉट के विमान में उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद आग लग गई। इसके बाद विमान की आपात लैंडिंग कराई गई। विमान में 78 यात्री सवार थे।
अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में चालक दल की एक सदस्य भी है। वहीं मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई गई है। विमान राजधानी मॉस्को से उत्तरी शहर मरमांस्क जा रहा था।
सोशल मीडिया पर उपलब्ध फुटेज में एरोफ्लोट का सुखोई सुपरजेट 100 विमान शेरेमेत्येवो अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरता हुआ और आग की लपटों से घिरा हुआ दिख रहा है। यात्री विमान से निकलने और दूर भागने की कोशिश करते हुए दिख रहे हैं।
Посадка пылающего Sukhoi Superjet 100 в Шереметьево. Пилоты – стальные люди pic.twitter.com/ETlzOHbUKw
— Дмитрий Смирнов (@dimsmirnov175) May 5, 2019
मॉस्को के स्वास्थ्य मंत्री ने दिन में बताया कि जांचकर्ताओं से मिली सूचना के अनुसार 37 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। इनमें से 11 लोग घायल हैं। प्रधानमंत्री दमित्रि मेदवेदेव ने एक विशेष समिति को हादसे की जांच करने का आदेश दिय है।
Ад в Шереметьево: Sukhoi Superjet 100, вылетевший из Москвы в Мурманск, вернулся из-за пожара на борту. Горит как факел, а в это время из передних дверей полным ходом идет эвакуация pic.twitter.com/oRWI6npPCu
— Дмитрий Смирнов (@dimsmirnov175) May 5, 2019
एयरोफ्लोट कंपनी ने अपना वेबसाइट पर हादसे में जीवित बचे लोगों के नाम प्रकाशित किए हैं। इस सूची में कुल 33 नाम हैं। कंपनी ने साथ ही आपातकाल टेलीफोन नंबर भी जारी किए हैं।
रूस की सरकारी विमानन कंपनी ‘एयरोफ्लोट’ ने कहा है कि विमान को ‘तकनीकी कारणों’ से एयरपोर्ट पर लौटना पड़ा। हालांकि कंपनी ने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया कि तकनीकी वजह क्या था। सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे वीडियो में दिखाई दे रहा है कि यात्रियों को विमान के आपातकालीन द्वार से निकाला जा रहा है।
रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दुर्घटना का शिकार हुआ विमान सुखोई सुपरजेट-100 है जो मॉस्को के शेरेमेत्येवो हवाई अड्डे से मरमांस्क जा रहा था। अपने बयान में एयरोफ्लोट कंपनी ने कहा है कि विमान उड़ान भर चुका था लेकिन कुछ देर बार ‘तकनीकी कारणों’ से उसे वापस एयरपोर्ट पर लौटना पड़ा जहां रनवे पर लैंड करते समय विमान के इंजन में आग लग गई।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन में हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों से संवेदना जताई है।
Vladimir Putin has expressed his condolences to the families of those killed in the tragedy at Sheremetyevo airport
— President of Russia (@KremlinRussia_E) May 5, 2019
यह भी देखें :
टीम इंडिया के इस स्टार को लगी चोट…World Cup में पंत को मिल सकता है मौका…
Add Comment