छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

उमेश पटेल की भाभी ने संभाली प्रचार की कमान, वोट नही मांग रही न्याय, मुकाबला हुआ दिलचस्प

नितिन अग्रवाल, खरसिया। खरसिया विधानसभा क्षेत्र का चुनाव इस बार काफी रोचक हो गया है। कांग्रेस ने अपने वर्तमान विधायक उमेश पटेल को ही प्रत्याशी बनाया है वहीं भाजपा ने कलेक्टर की नौकरी छोड़कर आने वाले ओपी चौधरी को मैदान पर उतारा है। दोनों ही प्रत्याशी प्रचार प्रसार में जी जान से जुट गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी उमेश पटेल की भाभी भावना पटेल ने भी प्रचार प्रसार का कमान संभालते हुए सबको चौंका दिया है।

झीरम घाटी में दिवंगत नेता दिनेश पटेल की पत्नी एवं स्वर्गीय नंदकुमार पटेल की पुत्र वधू भावना पटेल ने आखिरकार मोर्चा सम्हाल ही लिया। मंगलवार को अचानक नंदेली में जनसंपर्क करते हुए देख सब अवाग रह गए। इसकी खबर लोगों को लगते ही देखते ही देखते एक बड़ा हूजूम उनके साथ हो गया। ऐसा कहा जा रहा है कि इसकी खबर उमेश पटेल को भी नही थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भावना पटेल नंदेली गांव में वोट नही न्याय मांग रही थी। महिलाओं एवं बुजुर्गों से वह न्याय की गुहार लगा रही थी।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471