चुनाव 2019छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

दुर्ग लोकसभा भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल बगैर रैली के पहुंचे नामांकन जमा करने…रमन ने कहा…कांग्रेस का घोषणा पत्र भ्रमित करने वाला…पुनीत गुप्ता मामला षड्यंत्र…

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया। विजय बघेल रैली के बिना ही नामांकन जमा करने पहुंचे। साथ में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह, धरमलाल कौशिक, रमेश बैस भी साथ पहुंचे।

इस अवसर पर रमन सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। विजय बघेल के नाम से कार्यकर्ताओं के उत्साह का प्रतीक है। पिछली बार 10 लोकसभा जीते थे और दुर्ग में चूक गए थे। इसबार 11 सीट भी जीतेंगे। कांग्रेस की घोषणा पत्र भ्रम की स्थिति बनाने की कोशिश की जा रही है।



कांग्रेस देश मे 40 से 50 सीट भी नहीं जीतेगी और झूठे वादे कर रही है। जनता इन पर विश्वास नहीं करेगी। इंदिरा से लेकर आज तक कांग्रेस: गरीबी हटाने का वादा करती रही है। इनके पास कोई कार्ययोजना ही नहीं है।

कांग्रेस से बेहतर योजनाएं हमारे पास है। जो योजना मोदी ने लाईं है उसका फायदा चुनाव में मिलेगा और मोदी पीएम बनेंगे।


WP-GROUP

कांग्रेसी आईना नहीं दिखा रहे बल्कि अपने घरों से आईना हटा रहे हैं। दरअसल उनके चेहरों पर भ्रष्टाचार की कालिख पुती है और वे अपना चेहरा नहीं देख पा रहे। उन्होंने कहा कि 2जी 3जी जमीन घोटाला 1 लाख 76 हजार करोड़ के घोटाले का कलंक इनके सिर है।मोदी को कोई आईना नहीं दिखा सकता।

पुनीत गुप्ता के मामले पर बोले कि यह षड्यंत्र का हिस्सा है। मामला कोर्ट में जाने दे दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। जब जरूरत होगी सामने आ जाएंगे। यह राजनीतिक गिरावट है, सतही राजनीति है।

यह भी देखें : 

भाजपा कार्यालय से निकली रैली.. सुनील सोनी ने जमा किया नामांकन… रमन, बैस, बृजमोहन भी रहे मौजूद

 

Back to top button
close