Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: फानी का असर दिखा राजधानी में…80 से 90 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलीं हवाएं…कई जगह पेड़ गिरे…बैनर-पोस्टर हवा में उतरे नजर आए…लोहे का होर्डिंग्स गिरा युवक के उपर…देखें VIDEO-PHOTO…

रायपुर। ओडिशा में आया फानी का असर छत्तीसगढ़ की राजधानी में भी देखने को मिला। शाम करीब 5.30 बजे अचानक चली तेज आंधी शहर में अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया।

तेज हवाओं के साथ घने काले बादल छा गए और बारिश होने लगी। आंधी की चपेट में आने से शहर के कई इलाकों में पेड़ गिरने के साथ-साथ कई जगह पर टीन और प्लास्टिक के सैट, बैनर-पोस्टर, होर्डिंग्स के कपड़े, पॉलीथिन आदि सहित कई चीजें हवा में उड़ते नजर आए।

वहीं पेड़ गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कुछ इलाकों में आगामी 24 घंटे के दौरान गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

ओडिशा में आए फानी का असर छत्तीसगढ़ में भी दिखा। प्रदेश के कई क्षेत्रों में तेज आंधी ने वन संपत्ति सहित कई चीजों को नुकसान पहुंचाया। राजधानी रायपुर में शाम करीब 5.30 बजे अचानक शुरू हुई तेज आंधी से कई इलाकों में कई पेड़ों के गिर गए।

पेड़ों के गिरने के अलावा तेज आंधी के साथ कई इलाकों में घरों की छतों पर लगे टीन व प्लास्टिक के सैट, बैनर-पोस्टर, होर्डिंग्स के कपड़े फटकर हवा में उड़ते हुए दिखे।

तेज आंधी के साथ कई इलाकों में बारिश की तेज बौछारें भी पड़ी। आंधी व बारिश की बौछारों के कारण कई इलाकों में विद्युत लाईन भी प्रभावित रही। करीब 80 से 90 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं।

इधर मौसम वैज्ञानिकों ने आगामी 24 घंटे तक संभावना जताई है कि प्रदेश के उत्तरी भाग में कहीं-कहीं पर गरज-चमक व बारिश के छीटें पडऩे के साथ आंधी चल सकती है। शेष भाग में मौसम शुष्क रहेगा।

WP-GROUP

तेज हवा पानी से बचने के लिए सरस्वती नगर बस डिपो के पास खड़े एक युवक पर लोहे का होर्डिंग्स गिर गया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की पहचान हगनु निषाद 24 वर्ष कोटा मस्जिद के पास का निवासी है उसकी कमर और सर पर गंभीर चोटें हैं। सरस्वती नगर थाना इलाके का मामला है।

फनी चक्रवात के असर से शुक्रवार को दिन भर बदली छाई रही। शाम को रायपुर, बिलासपुर और कई शहरों में तेज हवाएं चलीं, जिसकी रफ्तार 40-45 किमी प्रतिघंटा तक रही।

हवा के प्रभाव से शहर में दर्जन भर से अधिक पेड़ गिरे। कई क्षेत्र ब्लैकआउट हो गए। पुलिस, होमगार्ड, 108 संजीवनी की टीमों ने मोर्चा संभाला और सड़क पर गिरे पेड़ों को हटाकर यातायात की बहाली की।

यह भी देखें : 

चलती बाइक पर रोमांस…फ्यूल टैंक पर उल्‍टा बैठ लड़की कर रही थी KISS…VIDEO वायरल…

Back to top button
close