छत्तीसगढ़

पत्रकार विनोद वर्मा के पिता का निधन

रायपुर। पत्रकार विनोद वर्मा के पिता डॉ. गिरेन्द्र कुमार वर्मा का देहांत दिल्ली में इलाज के दौरान हो गया। उनके निधन पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दुख जताया है। प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने उन्हें श्रध्दांजलि अर्पित की है। डॉ. गिरेन्द्र का अंतिम संस्कार रविवार को किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार में भूपेश बघेल शामिल होंगे। विनोद हाल ही में जमानत पर जेल से रिहा हुए है। रिहा होने के बाद वे तत्काल अपने पिता को देखने के लिए गाजियबाद गए थे।

Back to top button