छत्तीसगढ़

ग्रेच्युटी के लिए भटक रहें नगर निगम के 68 कर्मचारी…विभाग दे रहा है गोल-मोल जवाब

रायपुर। नगर निगम के कर्मचारियों को अपने ही विभाग में भटकना पड़ रहा हैं। लगभग 68 कर्मचारियों को ग्रेच्युटी की राशि अबतक नहीं मिल पाई हैं। कर्मचारियों की माने तो इस मामले में पूर्व में कई बार अफसरों से शिकायत की है लेकिन अबतक इस मामले में सिर्फ गोल-मोल जवाब ही मिला हैं।





WP-GROUP

वर्तमान नगर निगम कमिश्नर शिव अनंत तायल से भी कर्मचारियों ने इस बात की शिकायत की है कि उन्हें अब तक ग्रेच्युटी का पैसा नहीं मिल पाया है जिसके चलते उन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं। संबंधित अफसरों के समक्ष कर्मचारियों द्वारा लगातार शिकायत कर ग्रेच्युटी की मांग की जा रही हैं लेकिन अबतक मांग पूरी न होते देख कर्मचारियों ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिल समस्याओं से अवगत कराएंगे।

यह भी देखें : 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दौरा कार्यक्रम…2 मई को मुसाफिरखाना, शाहगढ़, गौरीगंज में करेंगें जनसंपर्क

Back to top button
close