छत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: बारिश के कारण धान खरीदी बंद…केंद्रों में छाई अव्यवस्था… सीएम ने दिए ये निर्देश…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम में हुए बदलाव के बाद गुरुवार रात प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई है। बारिश के बाद शहरों और ग्रामीण अंचलों में जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं, दूसरी ओर बारिश के चलते धान खरीदी केंद्रों में धान की खरीदी रूक गई है। बताया जा रहा है कि बारिश के बाद धान खरीदी केंद्रों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिसके चलते किसान अपना धान नहीं बेच पा रहे हैं।



राजधानी रायपुर सहित आस-पास के इलाके के धान खरीदी केंद्रों में आज धान की खरीदी बंद है। बारिश के बाद धान खरीदी केंद्रों में जल भराव की स्थिति बनी हुई है। वहं, कुछ जगहों में जमीन गिली होने के चलते भी किसानों को धान बेचने में दिक्कत आ रही है।

सहकारी समितियों की लापरवाही: सरकार ने धान खरीदी केंद्रों को खरीदी शुरू होने से पहले ही सुरक्षा और बारिश से धान को बचाने के लिए पुख्ता इंतेजाम करने के निर्देश दिए थे, लेकिन उनकी पोल एक ही बारिश में खुल गई है। अब सहकारी समितियों की लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
WP-GROUP

सीएम भूपेश बघेल ने दिए निर्देश : हालांकि सीएम भूपेश बघेल ने धान खरीदी केंद्रों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जो किसान बारिश के चलते अपना धान नहीं बेच पाए हैं, उन्हें फिर से टोकन जारी करें।

लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि सरकार किसानों के धान की खरीदी 15 फरवरी तक करेगी और ऐसे हालात में किसानों का पूरा धान कम समय में खरीद पाना मुश्किल होगा। सरकार ने अभी तक इस बात को स्पष्ट नहीं किया है कि धान खरीदी की तारीख आगे बढ़ाई जाएगी या नहीं।

यह भी देखें : 

(महत्वपूर्ण) SBI के ग्राहक जरूर पढ़े ये खबर…क्योंकि बैंक ने दिया है जोर का झटका…पर धीरे से… लोन किया सस्ता तो…

Back to top button